भारत करेगा नई परमाणु मिसाइल K-4 का परीक्षण
आंध्र प्रदेश, एजेंसी | भारत एक और परमाणु मिसाइल के परीक्षण के लिए तैयार है। भारत शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तट से पनडुब्बी के जरिए के-4 परमाणु मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है। पनडुब्बियों से अपने दुश्मन के ठिकानों को मार गिराने की क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए भारत शुक्रवारको एक और कदम आगे बढ़ाएगा। के-4 परमाणु मिसाइल की मारक क्षमता 3500 किलोमीटर बताई जा रही है। यह मिसाइल प्रणाली डीआरडीओ द्वारा अरिहंत श्रेणी की परमाणु परनडुब्बियों के लिए विकसित की जा रहा है। अरिहंत परमाणु परनडुब्बियां भारत द्वारा विकसित की जा रही हैं। यह पनडुब्बियां भारत के परमाणु परीक्षण का मुख्य आधार होंगी।

 



सरकारी सूत्रों ने कहा कि, 'डीआरडीओ शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम कट से एक अंडरवॉटर प्लेटफॉर्म से के-4 परमाणु मिसाइल का परीक्षण करेगा। इस परीक्षण के दौरान डीआरडीओ मिसाइल प्रणाली में उन्नत प्रणालियों का टेस्ट करेगा।' इसके अलावा के-4 दो परमाणु पनडुब्बी मिसाइलों में से है, जिसे भारत द्वारा विकसित किया जा रहा है। एक अन्य मिसाइल B0-5 है, जिसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर से भी अधिक है।